क्या आपने समुद्री कुत्ता देखा है, मीलों दूर से शिकार को सूंघ लेता है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
आपने कई प्रकार के कुत्ते देखे होंगे। इंसानों के साथ रहने वाले पालतू कुत्तों की कई नस्ल दिखाई देती हैं। जंगल में शिकारी कुत्तों के बारे में भी पढ़ा ही होगा। काफी खतरनाक होते हैं परंतु क्या आपने समंदर का कुत्ता देखा है। कुत्तों की प्रजाति में शायद यह अकेला ऐसा है जो मीलों दूर से अपने शिकार को सूंघ लेता है। 

शार्क, जिसे लोग मछली कहते हैं। कई सालों पहले इसे पानी का कुत्ता कहा जाता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि इसकी सूंघने की शक्ति काफी अधिक थी। शार्क मीलों दूर से खून की एक ताजा बूंद की गंध सूंघ लेता है और तेजी से अपने शिकार की तरफ बढ़ता है। जैसे कुत्तों के आने का पता नहीं चलता बिल्कुल वैसे ही पानी में सार्क के पास आ जाने का पता ही नहीं चलता। यही कारण है कि इसे समंदर का कुत्ता कहते हैं। 

शार्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां
 

  • शार्क पृथ्वी के हर महासागर में पाए जाते हैं। 
  • अब तक शार्क की 400 से ज्यादा प्रजातियों को लिस्टेड किया जा चुका है। 
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर शार्क का अस्तित्व 450 मिलियन वर्ष से अधिक से है। डायनासोर से बहुत पहले।
  • शार्क को मछली कहा जाता है परंतु इसमें मछलियों की तरह हड्डियां नहीं होती बल्कि इसका शरीर cartilage और muscle का बना होता है। 
  • शार्क की आंखों में पलकें (Eyelids) होती हैं जबकि मछलियों में नहीं होती। 
  • अब तक सबसे छोटी शार्क 6 इंच और सबसे बड़ी 46 फीट की देखी गई है। 
  • सबसे छोटी शार्क (6 इंच यानी 20 सेंटीमीटर) की प्रजाति का नाम ड्वार्फ लैंटर्न शार्क (Dwarf Lantern Shark) और पिग्मी शार्क (Pygmy Shark) है। 
  • सबसे बड़ी (46 फीट ) शार्क की प्रजाति का नाम व्हेल शार्क (Whale Shark)। 
  • एक शार्क अधिकतम 150 वर्ष तक जीवित रहता है। 

शार्क के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

  • शार्क के 45 दांत होते हैं। इसके दांतो में Fluoroapatites नाम का एक केमिकल बनता है जिसके कारण इसे कभी कैविटी नहीं होती। 
  • शार्क के दांत अक्सर टूटे और निकलते रहते हैं। पूरे जीवन काल में लगभग 30,000 दांत निकलते हैं। 
  • शार्क के शरीर में आवाज वाली नली (वोकल कॉर्ड - Vocal Cord) नहीं होती। 
  • शार्क की त्वचा की मोटाई 7 इंची तक होती है। 
  • शार्क के कान उसके शरीर के अंदर होते हैं परंतु फिर भी वह 3000 फीट दूर की हल्की सी आवाज भी सुन सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!