GWALIOR शहर में 1 करोड़ की डकैती, प्रोफेसर की मां, पत्नी और बेटी को बंधक बनाया BREAKING NEWS TODAY

Bhopal Samachar

इंद्रमणि नगर GWALIOR में MITS प्रोफेसर के घर डकैती

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इंद्रमणि नगर में MITS के प्रोफेसर शिशिर कुमार दीक्षित के यहां 1 करोड़ रुपए की डकैती हो गई। उल्लेखनीय है कि इंद्रमणि नगर भोपाल शहर की पॉश कॉलोनी में से एक है।

GWALIOR BREAKING NEWS शहर में डकैती- मां-पत्नी और बेटी को बंधक बनाया

बताया गया है कि घटना के समय प्रोफेसर शिशिर कुमार दीक्षित माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज में थे। डकैतों ने उनकी मां, पत्नी और बेटी को बंधक बनाया। कुर्सी पर बिठा कर रस्सी से बांध दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। 

देसी पिस्तौल के टारगेट पर लेकर महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी गई और फिर घर में रखा हुआ एक करोड़ रुपए का गोल्ड (स्वर्ण आभूषण इत्यादि) लूट कर ले गए। ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद पूरे शहर में पुलिस अलर्ट पर है और यह घटना आम नागरिकों में चर्चा का विषय बन गई है। मामला आम नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!