GWALIOR NEWS- मनपसंद पति नहीं मिला, नवविवाहिता फांसी पर झूल गई

NEWS ROOM
ग्वालियर। 
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि नवविवाहिता की शादी 1 महीने पहले ही हुई थी। तब से ही उसके और पति के बीच आए दिन विवाद हो रहे थे। नवविवाहिता की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, क्योंकि वह किसी और को पसंद करती थी। जिस वक्त महिला ने फांसी लगाई, उसका पति घर से बाहर गया हुआ था।

ग्वालियर के इंदरगंज थानाक्षेत्र के कमल सिंह का बाग इलाके में रहने वाले रामकुमार बरैया की पत्नी ने शनिवार दोपहर ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या की। रामकुमार बरैया की शादी मुरैना के टेंटरा में रहने वाली नेहा से एक महीने पहले ही हुई थी। घरवालों के मुताबिक नेहा अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसको लेकर कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। 

पता चला है कि एक दिन पहले ही नेहा की मां भी उसे समझाने के लिए ग्वालियर आई थी। बेटी को समझाकर उसकी मां शुक्रवार को ही अपने गांव वापस लौटी है। इस बीच शनिवार दोपहर जब नेहा के अलावा उसकी सास ही घर में मौजूद थी, तब नेहा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सास ने जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं देखी तो उसने वहां जाकर देखा। नेहा फांसी लगा चुकी थी। नेहा का पति एक पेट्रोल पंप कर्मचारी है। उसे भी बुलवाया गया।

ससुरालियों के मुताबिक नेहा अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी, उसके अन्य युवक से प्रेम संबंध बताए गए हैं। शायद इसी के चलते नेहा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है साथ ही मृतक नेहा के घर वालों को भी सूचना भेज दी गई है। रामकुमार के जीजा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नेहा उनके साले को पसंद नहीं करती थी इसी के चलते घर में विवाद होता रहता था। 1 महीने पहले ही उनके साले राजकुमार की शादी नेहा से हुई थी।

इंदरगंज थाने के एएसआई विजय राजपूत का कहना है कि DIAL 100 पर सूचना मिली थी कि नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है 1 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!