IAS पिता भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, बेटे ने सुसाइड कर लिया- NEWS TODAY

Bhopal Samachar
नई दिल्ली।
भारतीय प्रशासनिक सेवा पंजाब कैडर के अधिकारी संजय पोपली की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ में उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया। 

बता दें, आज यानी शनिवार को आईएएस अधिकारी संजय पोपली की मोहाली की अदालत में पेशी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजिलेंस टीम के सामने ही आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मार ली। संजय पॉपली पर पंजाब और हरियाणा समेत अलग-अलग ठेकेदारों से टेंडर निकालने के बदले में बड़ी मात्रा में रिश्वत लेने का आरोप है। 

इन्हीं मामलों की जांच के चलते चंडीगढ़ पुलिस और विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उनके घर की तलाशी ली गई थी। उनके घर से अवैध कारतूस मिले थे जिसके कारण उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विजिलेंस ने उन्हें पुलिस रिमांड पर ले लिया था। 

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था। उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले विजिलेंस की टीम उनके घर पहुंची थी। यहीं पर घटना घटित हुई है। विजिलेंस की टीम ने दावा किया है कि उनके बेटे ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। 

अनु प्रीत, संजय पोपली की परिजन का बयान

विजिलेंस की टीम संजय पोपली को कमरे में लेकर गई और कहा कि कागज पर साइन करो वरना आपके बेटे के साथ अच्छा नहीं होगा। फिर लड़के को ऊपर ले गए। हम सब को नीचे रहने को कहा। थोड़ी देर बाद गोली की आवाज आई। उन्होंने कार्तिक पोपली को गोली मार दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!