INDORE NEWS- सैलून संचालक ने सुसाइड किया लिखा- सॉरी पापा मैं बहुत परेशान था...

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सैलून संचालक दामोदर परमार ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पांच लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।  

सुसाइड नोट में लिखा...सॉरी पापा, नानी और मोना, मैं बहुत परेशान था और मेरा मानसिक संतुलन खराब कर दिया लोगों ने। इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। अंकुश अपना ख्याल रखना। तेरी मां को भी यह सूदखोर परेशान कर रहे थे। छोटू शुक्ला, संजय जैन, गोलू कुशवाह, मनीष पुरी गोस्वामी अरिहंत नगर पान की गुमटी वाला, सुरेश सेन इनको सजा मिलनी चाहिए।

TI रमेश चंद्र भास्करे के मुताबिक अरिहंत नगर निवासी दामोदर (38) ने बुधवार दोपहर अपने घर में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। दमोदर की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस को दामोदर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पांच लोगों से कर्ज लेने की बात कही है। लिखा है कि सभी सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। इसी बात से तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दामोदर के परिवार में उसकी पत्नी प्रियंका, दो बेटी और एक बेटा है। परिवार के अन्य सदस्य भी घर के आसपास ही रहते हैं। दामोदर ने पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!