MP NEWS- भाजपा की टिकट पॉलिसी से नाराज कार्यकर्ता द्वारा आत्मदाह का प्रयास

Bhopal Samachar
इंदौर
। देवास शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया। वह इसलिए नाराज था क्योंकि पार्टी ने उसे एवं सभी स्थानीय दावेदारों को छोड़कर किसी बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया है। 

कार्यकर्ता का नाम भोजराज सिंह जादौन बताया गया है। वह वार्ड क्रमांक 25 के रहने वाले हैं। पार्षद पद के टिकट के लिए दावेदार थे। जब टिकट की घोषणा हुई तो पता चला कि वार्ड के बाहर के किसी व्यक्ति को टिकट दिया गया है। इस बात से भोजराज सहित वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी कार्यालय में इसके बारे में अपना विरोध दर्ज करा रहे थे कि तभी भोजराज ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। 

देवास भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!