MP NEWS- आउटसोर्स कर्मचारी से रिश्वत लेती महिला डॉक्टर गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस

Bhopal Samachar
जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पदस्थ आयुष अधिकारी डॉ अनुपमा रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि उन्होंने डॉक्टर अनुपमा रोशन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

लोकायुक्त पुलिस की ओर से बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारी भगवानदास साकेत ने शिकायत की थी। बताया कि मध्य प्रदेश आयुष विभाग सिंगरौली जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर अनुपमा रोशन ने उन्हें आउटसोर्स नियुक्ति के बदले ₹10000 रिश्वत ली थी। उनको एवं उनके पुत्र को आयुष विभाग से अनुबंधित पारुल एजेंसी में और आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त किया गया था। 

डॉक्टर अनुपमा रोशन नियुक्ति के बाद ₹10000 और मांग रही थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की रणनीति बनाई। शिकायतकर्ता आउटसोर्स कर्मचारी भगवान दास को केमिकल युक्त ₹10000 बतौर रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही रिश्वत का लेनदेन हुआ। लोकायुक्त पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!