MP NEWS- मंडला में राजस्व निरीक्षक, पटवारीऔर देवास में राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़े गए

Bhopal Samachar
मंडला।
लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने मंडला में छापामार कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक और पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि अतुल कुमार, राजस्व निरीक्षक महाराजपुर सर्किल तहसील और अकुंट नंदन सिंगौर पटवारी हल्का महाराजपुर, तहसील मंडला को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एक किसान से उसकी कृषि भूमि के सीमांकन के बदले रिश्वत ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि कृषि भूमि का सीमांकन करना पटवारी और राजस्व निरीक्षक का निर्धारित शासकीय कर्तव्य है। 

देवास में राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

देवास में सतवास तहसील के किसान सत्यनारायण गुर्जर से जमीन के सीमांकन के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। 11 हजार रुपए सत्यनारायण द्वारा दे दिए गए। सत्यनारायण ने बातचीत रिकॉर्ड कर लोकायुक्त को आवेदन किया। इस पर लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत प्रताप श्रीवास्तव ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मंडला में स्मार्ट आंगनवाड़ी बनी 

Adopt an Anganwadi के तहत मध्यप्रदेश के मंडला में Smart Anganwadi बनाई गई है। इसमें वह सभी उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध हैं जो एक बेहतरीन प्राइवेट प्ले स्कूल में होती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!