MP NEWS- रेलवे टीसी ने जुर्माने में इज्जत लूट ली, अकेली महिला को जेल का डर दिखाया

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के सागर रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर राजू लाल मीणा के खिलाफ एक महिला यात्री से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। राजू लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला यात्री ने बताया कि उसके पास टिकट नहीं था। रेलवे टीसी ने कहा कि जुर्माना देना पड़ेगा। उसे अपने क्वार्टर में ले गया और जेल का डर दिखाकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। 

पुलिस के अनुसार, महिला और उसका पति शनिवार को गुना से सागर के लिए निकले थे। सागर के मकरोनिया में महिला का मायका है। उन्हें भागलपुर एक्सप्रेस से आना था। वे शाम 4.30 बजे गुना स्टेशन पहुंचे। पत्नी को ट्रेन में बैठाकर पति टिकट लेने चला गया। इतने में ट्रेन चल पड़ी और पति स्टेशन पर ही छूट गया। महिला रात 8.15 बजे सागर पहुंच गई।

प्लेटफार्म नंबर-1 पर उतरते ही ड्यूटी कर रहे TC राजूलाल मीणा ने महिला से टिकट मांगा। महिला ने टिकट नहीं होने और पति के गुना स्टेशन पर छूट जाने की बात कही। कहा- टिकट पति के पास ही है। इस पर TC महिला से बोला- तुम्हारा चालान कटेगा। मेरे साथ बड़े साहब के पास चलो, नहीं तो FIR हो जाएगी। डर की वजह से महिला TC के साथ चली गई। आरोपी TC उसे पंचशील पेट्रोल पंप के सामने रेलवे क्वार्टर ले गया। महिला को जेल भेजने का डर दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और रात 9.30 बजे महिला को जाने दिया।

पति के साथ थाने पहुंचकर की शिकायत
घटना के दूसरे दिन रविवार को महिला ने पति के साथ कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी TC के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर जीरो पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। केस डायरी GRP को भेज दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर GRP को सौंप दिया है। आगे की जांच GRP करेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!