मध्य प्रदेश में होमगार्ड जवानों की भर्तियां आने वाली हैं- MP ROJGAR NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होमगार्ड जवानों की भर्तियां आने वाली हैं। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत देते हुए बताया कि गृह विभाग मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में पेश कर दिया जाएगा और फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 

फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएंगी और क्या सेवा शर्तों में कोई बदलाव होगा क्योंकि मध्य प्रदेश में होमगार्ड जवान की नौकरी अनिश्चितता भरी है और सेवा के नियम कुछ इस प्रकार की है कि उनका हमेशा शोषण होता रहता है। इसके खिलाफ होमगार्ड के जवान कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एक सर्कुलर से प्रताड़ना का सिलसिला शुरू होता है और एक आश्वासन से खत्म हो जाता है। 

मुख्यमंत्री ने सवा लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया है 

उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आने वाले 2 सालों में सवा लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया है। लोग मुख्यमंत्री से जानना चाहते हैं कि सरकारी नौकरियों से उनका क्या तात्पर्य है। कहीं वह संविदा, आउट सोर्स और अतिथि कर्मचारियों को भी सरकारी नौकरी तो नहीं गिन रहे हैं। वर्तमान सेवा शर्तों के अनुसार होमगार्ड भी नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!