MP ROJGAR SAMACHAR- हाई कोर्ट ग्रुप-ए ग्रुप-बी भर्ती उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना

Bhopal Samachar
जबलपुर
। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की परीक्षा सेल द्वारा अधिसूचना क्रमांक 1070 दिनांक 16 जून 2022 के माध्यम से बताया गया है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 कोर्ट मैनेजर स्टाफ, सहायक ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 30 मार्च 2022 को जारी किया जा चुका है। 

ग्रुप ए एवं ग्रुप बी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ₹577.02 पोर्टल शुल्क सेवा प्रदाता को ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। जिसके लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। 

  • शीघ्र लेखक ग्रेड 2, शीघ्र लेखक ग्रेड 3, शीघ्र लेखक ग्रेट इन कोर्ट मैनेजर स्टाफ- दिनांक 21 जून 2022 दोपहर 12:00 बजे से 1 जुलाई 2022 रात 10:00 बजे तक। 
  • सहायक ग्रेड 3- 4 जुलाई 2022 दोपहर 12:00 बजे से 14 जुलाई 2022 रात 10:00 बजे तक। 

निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल शुल्क जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में यह माना जाएगा कि वह परीक्षा देने के लिए इच्छुक नहीं है अतः उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। सहायक ग्रेड 3 इंग्लिश नोइंग ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा के संबंध में जानकारी प्रथक से प्रकाशित की जाएगी। 
जोगिंदर सिंह रजिस्ट्रार परीक्षा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!