NASA अंतरिक्ष के लिए है, समुद्र के रहस्य खोजने वाली एजेंसी का नाम क्या है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
सभी जानते हैं कि NASA (full form- National Aeronautics and Space Administration), अंतरिक्ष में खोज करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी का नाम है, जिस का संचालन अमेरिका की सरकार करती है लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि समुद्र के रहस्य खोजने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी का नाम क्या है।

National Oceanic and Atmospheric Administration

यदि आप भोपाल समाचार के नियमित पाठक हैं तो आपके फ्रेंड्स एंड फैमिली आपसे इस तरह के सवाल करते ही होंगे। इसलिए आपके पास जवाब भी होने चाहिए। यह जानकारी आपको अपनी टीम, ऑफिस और सर्किल में स्पेशल बना देगी। समुद्र के रहस्य पता करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी एजेंसी का नाम है NOAA (full form- National Oceanic and Atmospheric Administration). 

NOAA का मुख्यालय 

NASA की तरह NOAA का मुख्यालय भी वाशिंगटन डीसी में है और इसका संचालन अमेरिका की सरकार द्वारा किया जाता है। इसके संस्थापक का नाम रिचर्ड मिल्हौस निक्सन है एवं इसकी स्थापना 31 अक्तूबर 1970 में हुई थी। NASA की तरह NOAA भी समुद्र के बहुत सारे रहस्यों का पता लगाती है और कई जानकारियां दुनिया भर में सुर्खियां बन जाती हैं परंतु NASA की तरह NOAA संस्था का प्रचार नहीं हो पाता। 

शायद लोगों को नासा बोलना ज्यादा आसान लगता है नोआ बोलने में अटपटा लगता होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!