ONLINE LUDO GAME- पांच बहनों के इकलौते भाई को सुसाइड करना पड़ा

Bhopal Samachar
इंदौर।
ऑनलाइन लूडो गेम के कारण पांच बहनों के इकलौते भाई को आत्महत्या करनी पड़ी। युवक का नाम बंसत देवीदास गवले उम्र 23 वर्ष है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के हिंगोली का रहने वाला था एवं इंदौर में अपनी दीदी-जीजाजी के साथ रहता था। 

पुलिस के अनुसार मृतक बसंत एक निजी कंपनी में काम करता था। वह ऑनलाइन लूडो में रुपए हार गया था। सुसाइड नोट में उसने रुपए हारने की बात लिखी है। कुछ दिन पहले उसने अपने जीजा को 17 हजार रुपए का कर्ज होने की बात की थी। जिसमें उसने अपने मालिक से रुपए लेकर किश्तों में लौटाने के लिए कहा था। संभवत: उसने ब्याज पर रुपए लिए थे। मोबाइल की कॉल व अन्य डिटेल मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

महाराष्ट्र के किसान का बेटा इंदौर में कैरियर बनाने आया था

जीजा पिंटू के मुताबिक बंसत की पांच बहनें हैं। जिसमें से तीन इंदौर में रहती हैं। इसके साथ ही एक बहन माता-पिता के साथ महाराष्ट्र में ही रहती है। बंसत के पिता किसान हैं। करीब एक साल से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ इंदौर में रह रहा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!