RTI से पत्नी के अफेयर की पोल खुली, सुहागरात की रात पेट में टांके दिखे थे- MP NEWS

Bhopal Samachar
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक युवक और अशोकनगर जिले की युवती के बीच कोर्ट केस चल रहे हैं। 1 साल पहले दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। सुहागरात की रात पेट में टांके दिखाई दिए। पत्नी ने सब कुछ छुपा लिया था लेकिन सूचना के अधिकार के तहत उसके अफेयर का खुलासा हो गया।

पीड़ित पति ने बताया कि जून 2021 में उसकी शादी अशोकनगर की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी तय होने के बाद हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। मुझे उससे प्यार हो गया था। मैं उसके साथ शादी करके बहुत खुश था, लेकिन सुहागरात पर पत्नी के पेट में 8 टांके देखे। 

पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। मैंने RTI का सहारा लिया। पता चला कि अशोकनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पत्नी ने गर्भपात करवाया था। मैंने गर्भपात की रिपोर्ट निकलवा ली। पता चला कि पत्नी ने तीन महीने के भ्रूण की हत्या की है। इसी रिपोर्ट को उसने कोर्ट में भी पेश किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!