Small business ideas- 1 लाख की मशीन और बाजार में एक टेबल, 3000 रोज की कमाई

Bhopal Samachar
यदि आप ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जिसकी सक्सेस की गारंटी आप खुद ले सकते हैं। जिसकी लागत और प्रॉफिट के बारे में आपको खुद पता हो। तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। बस एक छोटा सा चेंज किया गया है। आपका प्रॉफिट कई गुना बढ़ जाएगा। 

Automatic Jalebi Making Machine

जलेबी खाना कौन पसंद नहीं करता। सर्दी के मौसम में गर्मागर्म जलेबी और गर्मी के मौसम में दही जलेबी हाथों हाथ बिकती है। इस बिजनेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि इसकी डिमांड सुबह और शाम के समय बहुत ज्यादा होती है और प्रोडक्शन काफी कम होता है। जलेबी का उत्पादन बढ़ाना काफी चैलेंजिंग जॉब है। इसलिए कई ग्राहक वापस लौट जाते हैं। एक और प्रॉब्लम होती है। हर जलेबी एक जैसी नहीं होती। कई बार ग्राहक मुंह पर बोल जाते हैं कि आज, वह वाला टेस्ट नहीं मिला। 

ऑटोमेटिक जलेबी मेकिंग मशीन सारी प्रॉब्लम का सलूशन है। बाजार में कई कंपनियां इस मशीन को बना रही हैं। इसकी कीमत ₹100000 से शुरू होती है। यदि आपके पास मेन मार्केट में एक टेबल के बराबर जगह है तो आप काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपके पास मेन मार्केट में एक दुकान है तो हम सलाह देंगे कि आपको कम से कम ₹300000 वाली मशीन खरीदनी चाहिए। 

सभी जलेबियों का साइज और डिजाइन एक जैसा होता है

यह मशीन ना केवल फटाफट जलेबी बनाती है बल्कि तेल में तल भी देती है। आपको निकालकर चासनी में डिप करना है और सर्व कर देना है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि सभी जलेबियों का साइज और डिजाइन एक जैसा होता है। आप जैसी चाहे वैसी जलेबी बना सकते हैं। कई नई प्रकार की जलेबी बनाई जा सकती है। इस मशीन के पहले तक दुनिया भर में जलेबी  हमेशा गोल होती थी। यह मशीन स्टार के जैसी दिखने वाली जलेबी बना देती है। 

इस बिजनेस में लागत और प्रॉफिट बताने की जरूरत नहीं है। आप खुद जानते हैं। दो चैलेंज थे जो सॉल्व हो गए हैं। बहुत कम टाइम में ज्यादा मात्रा में जलेबी बनाई जा सकती है और सब का साइज एवं स्वाद एक जैसा होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!