मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों में मूसलाधार, 20 में भारी वर्षा होगी- MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के 29 जिलों के नागरिकों के लिए गुड न्यूज़ है। वह वीकेंड मना सकते हैं लेकिन 3 जिलों के नागरिक बाढ़ में फंसे रहेंगे। इसके अलावा 20 जिलों में भी भारी वर्षा होगी। जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित होगा। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- इन जिलों में वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित होगा

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नर्मदा पुरम, हरदा एवं बैतूल जिलों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 204 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। इनके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिला में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश मौसम समाचार 

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के शहडोल भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर इंदौर, ग्वालियर सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। 

मध्यप्रदेश में वर्षा के प्रमुख आंकडे (सेंटीमीटर मे):- 

इटारसी 20, डोलरिया 13, सौसर 12, पाण्डुर्णा 10, खैरलांजी, लालबर्रा, उमरेह, गुलाना, खातेगॉव 9 प्रभातपट्टन मुलताई बिरसा 8 जुन्नारदेव, किरनापुर, माखननगर, शाहपुर, गौतमपुरा, सिवनीमालवा, नसरूल्लागंज, पचमढी, इछावर 7 सेमी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!