इन 4 राशि वालों के लिए अगला एक साल भाग्योदय प्रबल है - Rashifal 2022-23

Bhopal Samachar
देवताओं के गुरु बृहस्पति दिनांक 22 अप्रैल 2023 तक अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों के लोग प्रभावित होंगे, 12 में से चार राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी शुभ और मंगलकारी है। इस दौरान इनका भाग्य काफी प्रबल रहेगा। आइए जानते हैं वह चार राशियां कौन सी है जिन पर बृहस्पति देव की कृपा बरस रही है:-

मेष राशि पर बृहस्पति के गोचर का प्रभाव

आपको अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि पर बृहस्पति के गोचर का प्रभाव

आने वाले एक साल तक गुरु ग्रह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। करियर में तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को साझेदारी के काम में मुनाफा होगा।

कर्क राशि पर बृहस्पति के गोचर का प्रभाव

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कार्य में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेशी या धार्मिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। धन का आगमन होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते है।

कन्या राशि पर बृहस्पति के गोचर का प्रभाव

अच्छे परिणामों का लाभ उठा पाएंगे। सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कामकाज में बढ़ोतरी के आसार है। व्यक्ति खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!