BHOPAL NEWS- महिला कर्मचारी ने कंपनी संचालक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कराया

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्गों एवं मरीजों की देखभाल करने के लिए केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के संचालक मनोज वर्मा के खिलाफ उन्हीं की कंपनी के 1 महिला कर्मचारी ने बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि पहले कंपनी के संचालक ने और उसके दोस्त ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

अशोका गार्डन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर गार्डन में रहने वाली 22 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एनो मित्रा कंपनी में केयरटेकर के पद पर जॉब करती थी। 25 अप्रैल को कंपनी के संचालक मनोज वर्मा उसे चार इमली क्षेत्र में गीता मैडम की सास की देखभाल करने के लिए उनके घर छोड़कर आए थे। दिनांक 9 मई को जब ड्यूटी खत्म हुई तो कंपनी के संचालक मनोज वर्मा उसे वापस लेने के लिए आए। मनोज उसे गीता मैडम के यहां से प्रगति नगर, अशोका गार्डन क्षेत्र में एक मकान में ले गया और बताया कि आज से यहां पर ड्यूटी करनी है। 

पीड़ित महिला ने बताया कि मनोज सर ने इस घर में उसके साथ संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए गए। परेशान होकर 5 जून को उसने नौकरी छोड़ दी। पीड़ित महिला का कहना है कि मनोज सर द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। धमकी देकर दूसरी कंपनी में ज्वाइन करवा दिया। दिनांक 25 जून को उसने अशोका गार्डन में अपने दोस्त अर्जित के घर भेजा। यहां पर जितने उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!