BHOPAL NEWS- महिला कर्मचारी से रेप, एनो मित्रा कंपनी के डायरेक्टर पर FIR

NEWS ROOM
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में केयर टेकर कंपनी संचालक पर महिला कर्मचारी ने रेप की एफ आई आर दर्ज कराई है। महिला कर्मचारी का कहना है कि कंपनी संचालक ने अपने दोस्त से भी रेप कराया। आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दी। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, शंकर गार्डन अशोका गार्डन में रहने वाली 22 साल की महिला 8वीं तक पढ़ी है। अप्रैल 2022 में उसने एनो मित्रा कंपनी में केयर टेकर की नौकरी ज्वाइन की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि कंपनी के संचालक मनोज वर्मा ने 25 अप्रैल को चार इमली इलाके में गीता मैडम की सास की केयर करने के लिए उसे उनके घर में छोड़ आया। 

9 मई की शाम तक ड्यूटी करने के बाद मनोज उसे वापस लेने आया। वह उसे प्रगति नगर अशोका गार्डन में एक मकान पर लेकर पहुंचा। कहा कि इस घर में आज से ड्यूटी करनीहै। घर में कोई नहीं होने पर महिला ने मनोज से इसकी वजह जानी। इस पर मनोज ने कहा कि पानी पी लो। इसके बाद वह अकेला पाकर महिला के साथ रेप किया। 

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। 5 जून को महिला ने नौकरी छोड़ दी। इसी बीच मनोज ने फिर फोन किया कि उसने दूसरी कंपनी खोल ली है। अब कंपनी ज्वाइन कर लो। महिला ने मना कर दिया। ऐसे में आरोपी ने उसे फिर से धमकी देकर ज्वाइन करा लिया।

25 जून को आरोपी उसे अशोका गार्डन में रहने अपने दोस्त अर्जित के घर भेजा। अर्जित ने भी उसके साथ गलत काम किया। महिला ने बताया कि 25 जून से पहले भी गलत काम कर चुका है। अर्जित भी मनोज की कंपनी में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि मनोज की कंपनी में 25-30 महिलाएं काम करती हैं। उनके साथ भी आरोपी ऐसा करते होंगे। बदनाम के डर से शिकायत नहीं कर पातीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!