बैरसिया नगर पालिका का रिजल्ट घोषित, भाजपा को बहुमत, NCP का खाता खुला- BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल
। जिले की बैरसिया नगर पालिका के डेढ़ घंटे के भीतर सभी नतीजे आ चुके हैं। यहां पर शरद पंवार की पार्टी NCP की भी एंट्री हो गई है। एनसीपी ने वार्ड की एक सीट जीत ली है। वहीं, BJP ने 9, कांग्रेस और निर्दलीय ने 4-4 वार्डों पर जीत हासिल की। अब तक की स्थिति में बैरसिया नगर पालिका पर बीजेपी का बोर्ड बनता दिख रहा है। ऐसे में बीजेपी यहां पर फिर से अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा सकती है। पिछली बार भी बीजेपी का ही कब्जा रहा था। सबसे हैरान करने वाला फैसला वार्ड-16 से आया। यहां पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी कलाबाई पटेल चुनाव हार गईं।


बैरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दलीय भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। यहां से चार निर्दलियों ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड-16 से बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी कलाबाई पटेल चुनाव हार गई। उन्हें निर्दलीय नितिन जैन ने हरा दिया। निर्दलीय नितिन 55 वोटों से जीते। वार्ड-6 से नंदना सोनी 111 वोटों से जीत गईं। वह भाजपा से है। वार्ड-9 से निर्दलीय नीरज नामदेव 6 वोट से जीत गए हैं। वार्ड-15 से कांग्रेस के प्रेम पप्पी यादव 6 वोट से जीते। वहीं, वार्ड-5 से निर्दलीय राधे पटेल ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड-4 से भाजपा के संजय कुशवाह ने जीत हासिल की। वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी भाग्यश्री चंचल जीत गई हैं। वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुम रवि करोसिया 344 वोट से जीतीं। वार्ड नंबर-1 में भाजपा प्रत्याशी गंगा बाई तखत सिंह कुशवाह जीत गई हैं।


पूर्व विधायक की बहू जीतीं, अध्यक्ष की मुख्य दावेदार

वार्ड-8 से पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह की बहू तनुश्री राठौड़ पार्षद बनी हैं। वह अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार हैं। वार्ड 4 से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद संजय कुशवाह ने बैरसिया नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनने का दावा किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!