पुरुषों की रिंग फिंगर, इंडेक्स फिंगर से लंबी क्यों होती है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
क्या आपने कभी गौर किया है। पुरुषों की रिंग फिंगर उनकी इंडेक्स फिंगर से लंबी होती है जबकि महिलाओं की रिंग फिंगर और इंडेक्स फिंगर बराबर साइज की होती है। आइए पता लगाते हैं कि ऐसा क्यों होता है:- 

अपने सवाल का जवाब साइंस की किताब में मिलेगा। बताया गया है कि पुरुषों में पाए जाने वाले एक हार्मोन टेस्टोस्टेरोन (testosterone) के कारण ऐसा होता है। पुरुषों में इसकी मात्रा अधिक होती है। इसलिए उनकी रिंग फिंगर, उनकी अपनी इंडेक्स फिंगर से लंबी होती है। इसका विकास पुरुषों में गर्भ काल से ही होने लगता है। 

टेस्टोस्टेरोन क्या है

टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हॉर्मोन है, जिसे आमतौर पर पुरुषों की पहचान के रूप में देखा जाता है। इसी हार्मोन के कारण पुरुषों में आक्रामकता होती है। उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ में आती है। मजेदार बात यह है कि इसी हार्मोन के कारण पुरुषों के सिक्स पैक बनते हैं। जबकि जिम में पसीना बहाने के बाद भी महिलाओं के सिक्स पैक नहीं बनते।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!