GWALIOR के डॉक्टर पर छात्रा से रेप की FIR, छतरपुर से पढ़ने आई थी

NEWS ROOM
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छतरपुर से पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई 32 वर्षीय छात्रा के साथ डाक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके वीडियो बनाए। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अफसरों से शिकायत की। सिरोल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। 

सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली छात्रा कुछ समय पहले पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई थी। वह यहां गर्ल्स हास्टल में किराए से रहती है। उसकी दोस्ती डीबी सिटी में रहने वाले डा.अंगद सिंह दोहरे से हो गई। दोस्ती होने के बाद यह लोग अक्सर मिलने लगे। छात्रा को डाक्टर से शादी का वादा किया और मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया। यहां छात्रा के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना लिए। 

छात्रा के साथ कई बार गलत काम करने के बाद उसने बात करना बंद दी। छात्रा ने टोका तो कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने बीते रोज पुलिस अफसरों से शिकायत की। छात्रा की शिकायत के बाद गुरुवार को सिरोल पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज की। खबर लिखे जाने तक आरोपित गिरफ्तार नहीं हो सका था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!