GWALIOR NEWS- युवती की हत्या, CCTV में बहन का देवर घर से निकलता दिखा

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के जनकगंज निंबालकर की गोठ क्षेत्र में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 

जनकगंज निंबालकर की गोठ में 23 वर्षीय युवती किरन सिंघानिया का शव उसके घर में मिला है। युवती के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में मृतका के बहन का देवर मुकुल सुबह 5.30 बजे घर से निकलते और बाहर से कुंडी डालकर जाता दिख रहा है। इसके साथ ही कुछ देर पहले मुकुल आते हुए भी दिखा है। पुलिस को आशंका है कि मुकुल ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लेकर मुकुल की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के जनकगंज स्थित निंबालकर की गोठ में 22 वर्षीय किरण सिंघानिया (बाल्मीकि) अपने परिवार के साथ रहती थी। किरण की बडी बहन की पास ही गोल इलाके में ससुराल है। किरण की बहन का देवर मुकुल बाल्मीकि उससे प्रेम करता था। वह अपनी भाभी से भी कई बार किरण से शादी कराने की कह चुका था, लेकिन किरण का परिवार इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। बुधवार सुबह किरण की हत्या हो गई है। किरण के परिवार ने मुकुल पर ही हत्या का आरोप लगाया है। हुआ यूं था कि बुधवार सुबह किरण का पूरा परिवार ड्यूटी पर गया था। सभी सफाई कर्मचारी हैं। जब सभी काम से लौटे तो देखा कि किरण अपने कमरे में मृत पड़ी हुई है। उसके गले में एक साफी बंधी हुई है। जिससे उसका गला कसा गया है। यह देखते ही परिजन घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलवा लिया।। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

जब पुलिस ने किरण के घर आसपास छानबीन की तो सामने एक घर पर CCTV कैमरा लगा दिखा। पुलिस ने कैमरे के फुटेज चैक किए तो सुबह 5.15 बजे मुकुल पैदल चलता हुआ किरण के घर में दाखिल होता है। उस समय उसके गले में एक साफी थी। करीब 15 मिनट बाद वह बाहर निकलता है। बाहर से दरवाजा और कुंडी लगाता है। इसके बाद वह चला जाता है। पर लौटते समय उसके गले में साफी नहीं होती है। वैसी ही साफी मृतका के गले में कसी मिली है। जिससे आशंका है कि मुकुल ने ही शादी न होने से नाराज होकर उसकी इस तरह हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

- जनकगंज पुलिस के अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही संदेही के फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!