GWALIOR NEWS- कांग्रेस विधायक पर FIR, वोट के लिए अपहरण करने का आरोप

NEWS ROOM
ग्वालियर। 
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह पर एक व्यक्ति का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करवाने वाले का कहना है कि उसकी मां जनपद सदस्य का चुनाव जीती है अपने फेवर में अध्यक्ष के लिए मतदान कराने के लिए उसका अपहरण किया गया था। बाद में जौरा पुलिस ने उसे अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया है।

दीवान सिंह परिमाल सिंह कुशवाह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुन्दावजा ने अपने चाचा आदिराम कुशवाह के साथ जौरा थाने में उपस्थित होकर सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया है कि 16 जुलाई 2017 को रात 10 बजे उसके घर के बाहर एक सफेद स्कार्पियों गाड़ी आकर रुकी। 

सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह व मानवेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ दो लोग और उतरे। उन्होंने उसके छोटे भाई दरोगा कुशवाह को चुनावी रंजिश पर जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठाया और अपहरण करके ले गए थे। बाद में मुरैना पुलिस ग्वालियर गई और अपहरणकर्ता युवक को गोला का मंदिर स्थित एक होटल से छुड़ा कर लाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!