GWALIOR NEWS- स्मार्ट बस सेवा फिर से बंद, तीसरी बार शुरू की गई थी

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश ग्वालियर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शुरू की गई स्मार्ट बस सेवा फिर से बंद हो गई है। क्योंकि बस आपरेटरों के सामने परेशानी है कि शहर में चल रहे विक्रम आटो को प्रशासन हटा नहीं पाया है। मई माह में तीसरी बार शुरू की गई सेवा, जून-जुलाई में फिर से बंद हो गई है।

शहर को बेहतर यातायात देने के लिए नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल के निर्देश पर मई माह में 10 बसों को चलाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बस आपरेटर ने बसों का संचालन प्रारंभ किया। लेकिन एक सप्ताह तक चलने के बाद यह बसें फिर से बंद हो गई हैं। क्योंकि इन बसों में बैठने के लिए सवारी नहीं मिली। सवारियों को बसों के चालू होने की जानकारी नहीं है।

दीनदयाल नगर से महाराज बाड़ा एवं महाराज बाड़ा से दीनदयाल नगर का चक्कर 3 घंटे में लग पा रहा है। बसाें में परिचालक नहीं होने के कारण इनमें सवारियों को बिठाना मुशिकल होता है। बसों के शीशों पर इसके आने व जाने के रूट का पर्चा तक नहीं चिपकाया गया था। इसके कारण लोगों को पता भी नहीं था कि यह सवारी बसें हैं। इसके कारण लोग इन बसों में नहीं बैठते हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!