INDORE NEWS- शहर के 8 वार्डों कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा का सूपड़ा साफ

Bhopal Samachar
इंदौर
। नगर निगम चुनाव में इंदौर शहर की नई तस्वीर सामने आई है। 8 वार्ड ऐसे हैं जिसमें भाजपा को एकतरफा वोट मिले। और 4 वार्डों में हर दूसरे घर से कांग्रेस पार्टी को वोट मिला है। शेष पूरे इंदौर शहर में संतुलन की स्थिति रही है। यानी कि एक तरफा वोटिंग दिखाई नहीं दी। 

रामबाग, राजेंद्र नगर, बाजार क्षेत्र, एयरपोर्ट रोड की कॉलोनियाें, तिलक नगर, पलासिया, छावनी, सपना-संगीता रोड, खंडवा रोड और अन्नपूर्णा रोड एवं राजमोहल्ला इलाके ऐसे हैं जहां पर भाजपा को थोकबंद वोट मिले हैं। इन इलाकों को इंदौर शहर में भाजपा का गढ़ कहा जा सकता है। वहीं मिल क्षेत्र का इलाका कांग्रेस पार्टी का किला कहा जा सकता है।

इंदौर के 4 वार्डो में भाजपा का सूपड़ा साफ है

इंदौर शहर के 4 वार्ड ऐसे हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है। 
  • वार्ड नंबर 2 भाजपा को 307 कांग्रेस पार्टी को 11137 
  • वार्ड नंबर 38 भाजपा को 1401 कांग्रेस पार्टी को 11929
  • वार्ड नंबर 39 भाजपा को 348 कांग्रेस पार्टी को 16220
  • वार्ड नंबर 53 भाजपा को 881 कांग्रेस पार्टी को 15397 
यानी कि इन 4 वार्डों में कांग्रेस पार्टी को 54683 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी को मात्र 2937 वोट मिले। यह बहुत बड़ा अंतर है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!