मध्य प्रदेश- बाढ़ एवं जलभराव में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर - MP NEWS

भोपाल
। पिछले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जलभराव की स्थिति बनी जिसे आम बोलचाल में बाढ़ भी कहते हैं। इस तरह की गंभीर परिस्थिति में फंसे लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर हर संभव प्रयास किए गए। आम नागरिकों ने जब प्रशासन को सूचना दी, तो प्रशासन की ओर से भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस प्रक्रिया में कुछ स्थानों पर थोड़ी देर भी हुई है। 1 से अधिक लोगों के जलभराव में डूब जाने के समाचार हैं। हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। सभी जिलों में कलेक्टर ने अपने स्तर पर कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। 

शासन ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जो 24 घंटे काम करेगा। मध्यप्रदेश में जलभराव में अथवा बाढ़ में फंसे हुए लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए। उन्हें पानी से बाहर निकालने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 
  • मध्य प्रदेश बाढ़ एवं जलभराव टोल फ्री नंबर- 1070
  • मध्य प्रदेश बाढ़ एवं जलभराव टोल फ्री नंबर- 1079
कृपया इन दोनों नंबरों को अपने मोबाइल में SAVE कर लें एवं इसी तरह की महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारियों के लिए पढ़ते रहे भोपाल समाचार डॉट कॉम।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });