MP NEWS- पति-पत्नी और युवक के शव फांसी पर लटके मिले

NEWS ROOM
रायसेन।
 मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दंपत्ति के शव फांसी पर लटके मिले है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान कर चल रही है। वहीं दूसरी ओर एक युवक ने भी आत्महत्या कर ली है।

रायसेन जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वार्ड 9 तहसील के पीछे का है। पति गुड्‌डू तहसील ऑफिस के सामने पान की दुकान चलाता था। दोनों के 8 महीने की बेटी और 5 साल का बेटा है। मासूमों को अब मम्मी-पापा का दुलार कभी नहीं मिलेगा। 5 साल का बेटा घर पर लगी भीड़ को कभी दरवाजे तो कभी दीवार के पीछे से झांक रहा है। गुमसुम है। बेटी पालने में है।

महिला के मोबाइल में वॉट्सऐप अनइंस्टॉल मिला है। मृतक के भाई का कहना है कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगा रही है। घटना बुधवार रात की है। नवल लोधी (36) और उसकी पत्नी शिरोमणि लोधी (29) तहसील ऑफिस के पीछे रहते थे। रात 2.30 बजे नवल की मां गोपी लोधी टॉयलेट के लिए उठीं। किचन का गेट खुला था। जाकर देखा तो वहां बेटे का शव दुपट्‌टे से फांसी पर लटका था। बहू का शव नीचे पड़ा था।

नवल के तीन भाई और दो बहनें हैं। नवल दूसरे नंबर के थे। परिवार एक ही मकान में रहता है। भाई कमल सिंह लोधी ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं है। नवल पान की दुकान चलाते थे। इसके अलावा जो खाली समय बचता है, उसमें वैन भी चलाते थे। रोज की तरह रात 10 बजे तक भैया-भाभी के साथ खाना खाया। फिर हम सभी बात करने लगे। सोने से पहले भैया रात 11 बजे तक बच्चों के साथ छत पर खेल रहे थे।

एडिशनल SP अमृत मीणा, SDOP अदिति भावसार, कोतवाली TI आशीष सप्रे ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल से वॉट्सऐप अनइंस्टॉल है। देखने में ऐसा लग रहा है कि पहले पत्नी ने किचन में फांसी लगाई होगी। बाद में पति ने उसे फंदे से उतारा और खुद फांसी पर लटक गया। 

युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

सांची में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांची के वार्ड क्रमांक 4 निवासी बादाम सिंह ने अपने ही घर में रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो बादाम सिंह फंदे पर लटका हुआ था। नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने फांसी किस कारण से लगाई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!