MPPSC NEWS- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2020 एडमिट कार्ड जारी

Bhopal Samachar
इंदौर।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने के लिए एमपी ऑनलाइन के किसी भी किओस्क पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए अधिकतम ₹5 सेवा शुल्क निर्धारित है। एमपी ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट (mponline.gov.in) से उम्मीदवार स्वयं प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उनका एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य नहीं है। 

सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके एमपी ऑनलाइन के वेब पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्म दिनांक सबमिट करना होगा। एक कैप्चा क्वेश्चन मिलेगा जिसे हल करना है। एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। कृपया डाउनलोड करके रखें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!