Small Business Ideas- 5 लाख की पूंजी से 5000 रोज की कमाई, बिना प्लाॅट की प्राॅपर्टी से किराया कमाइए

Bhopal Samachar
किसी भी व्यापार की सफलता के लिए दो में से एक बात होना बहुत जरूरी माना जाता है be the first or biggest. या तो सबसे पहले शुरू कीजिए या फिर सबसे बड़ा शुरू कीजिए। आज अपन एक ऐसे अमेजिंग और इन्नोवेटिव बिजनेस प्लान के बारे में डिसकस करेंगे। जो भारत में बहुत कम लोग कर रहे हैं, लेकिन इसका स्कोप बहुत ज्यादा है। 

अपन को कोई सस्पेंस क्रिएट नहीं करना। बड़ा बिजनेस शुरू करना है तो TINY HOUSE शुरू कीजिए। इसमें ₹500000 के आसपास का इन्वेस्टमेंट है लेकिन ₹5000 रोज कमाए जा सकते हैं। इसका क्रेज कुछ ऐसा है कि आपके गेस्ट वेटिंग में बने रहेंगे। यदि आपकी किस्मत खराब नहीं है तो 1 साल के भीतर आप कई सारे टाइनी हाउस शुरू कर देंगे। 

सबसे पहले समझिए TINY HOUSE क्या होता है। यह पहियों पर खड़े रहने वाला एक छोटा सा घर है। लगभग 20 स्क्वायर फीट में बनकर तैयार हो जाता है। हो सकता है अपने शहर के कारीगर ना बना पाएं लेकिन कई सारी कंपनियां ऑनलाइन आर्डर लेने लगी हैं। उनके इंजीनियर आकर बना जाते हैं। इसकी ऊंचाई अधिकतम 7 फीट होती है। बाहर से देखने में यह केवल एक बड़ा सा कमरा होता है, लेकिन इसके अंदर सारी सुविधाएं होती हैं। 

एक छोटा सा लेकिन लग्जरी बाथरूम। एक छोटा सा सोफा। छोटा सा फ्रिज। खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव। एक डबल बेड। पढ़ने के लिए स्टडी टेबल, छोटा सा एयर कंडीशनर, रोशनी के लिए इनवर्टर एक रिजर्व जनरेटर और जरूरत की सारी चीजें होती है। आपके शहर के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर इसे खड़ा किया जा सकता है। क्योंकि इसमें पहिए लगे होते हैं इसलिए जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है। एक चाय की दुकान के बराबर जगह चाहिए। मौसम के हिसाब से शिफ्ट भी कर सकते हैं। 

यह एक होटल रूम की तरह होगा। यदि पहाड़ों पर गए हैं तो टेंट हाउस की तरह लेकिन उससे अच्छा। कुछ लोग फार्म हाउस और बगीचों में भी टाइनी हाउस बना रहे हैं। एक्स्ट्रा इनकम हो जाती है। इसके इंटीरियर में हाइड्रोलिक सिस्टम का उपयोग किया जाता है। जो इसे सबसे आकर्षक बना देता है। 

लोग अपनी फैमिली के साथ एक दिन बिताना पसंद करेंगे, क्योंकि पूरी दुनिया में पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर सर्च करके देखिए। दुनिया के कुछ देशों में तो लोग रहने के लिए भी बना रहे हैं, लेकिन किसी भी पर्यटक स्थल पर इसे एक होटल रूम की तरह यूज करना सबसे अच्छा आईडिया है। 





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!