हर कर्मचारी को तिरंगा मिलेगा, 38 रु वेतन से कटेगा- EMPLOYEES NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली।
भारतीय रेलवे ने अपने हर कर्मचारी को डिपार्टमेंट की व्यवस्था से तिरंगा झंडा देने का फैसला लिया है। इसके बदले प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से 38 रुपए काट लिया जाएगा। यह समाचार भारत के शासकीय कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

आजादी के 75 साल के अवसर पर पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा अभियान योजना का क्रियान्वयन होगा। सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इसी क्रम में सभी संस्थान भी अपने अपने तरीके से योजनाएं बनाकर काम कर रहे हैं। रेलवे ने फैसला लिया है कि वह अपने सभी कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध कराएगा और उसका शुल्क वेतन से काट लेगा। बाजार में घरों पर फहराने वाले झंडे सरकारी केंद्रों पर 20 रुपए में मिल रहे हैं। रेल कर्मचारियों की यूनियनों को इस बात पर आपत्ति है कि उनसे 38 रुपए क्यों लिए जा रहे हैं। 

सामान्य ज्ञान
आज के ही दिन यानी 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ निर्णायक 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई थी। स्वतंत्र भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए देश के अनेक लाल हंसते-हंसते बलिदान हो गये थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!