BHOPAL में सेना भर्ती रैली की सूचना, 9 जिलों के लिए - GOVERNMENT JOBS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली की सूचना जारी की गई है। बताया गया है कि अग्निवीर सेना भर्ती 27 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर-2022 तक लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल मे आयोजित की जाएगी। इस रैली में भोपाल सहित आसपास के 9 जिलों के युवा शामिल हो सकते हैं।

भोपाल अग्निवीर सेना भर्ती रैली में कौन-कौन से जिले

आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि अग्निवीर सेना भर्ती 27 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर-2022 तक लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रदेश के 09 जिलो भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ, हरदा, बेतूल, छिन्दवाडा के पुरूष आवेदक जिनकी आयु 17 वर्ष से 23 वर्ष तक हो भाग लेगें। 

भोपाल अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 05.082022 से दिनांक 03.09.2022 तक भारतीय अग्निवीर सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर होगा एवं प्रवेश पत्र दिनांक 07.09.2022 से 11.09.2022 तक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!