भोपाल नगर निगम हेल्पलाइन नंबर जारी- bhopal Nagar Nigam helpline

Bhopal Samachar
शहर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों की मदद के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम द्वारा केंद्रीय कर्मशाला माता मंदिर में आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां 24 घंटे अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नगर निगम ने लोगों की सहायता के लिए 0755-2542222, 2540220 और 2701401 नंबर जारी किए हैं। सूचना मिलते ही कर्मचारी मदद के लिए पहुंचेंगे।

घरों में भरे पानी को निकालने के लिए 14 डीजल पंप

नगर निगम ने घरों में भरे पानी को निकालने के लिए 14 डीजल पंप रखे हैं, जिस इलाके से सूचना आती है, तत्काल ही पंप को भेजा जाता है। पिपलानी, अरेरा हिल्स में पीएनबी के मुख्यालय में भरे पानी को पंप से निकाला जा रहा है। नगर निगम एसडीआरएफ से भी संपर्क में है। हालांकि अभी ऐसे हालात नहीं बने, जिससे कि एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़े।

नगर निगम कंट्रोल रूम की बिजली बंद हो गई थी

नगर निगम के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम की रविवार रात करीब 11 बजे से बंद हुई बिजली सोमवार दोपहर 1 बजे आई। इस दौरान कंप्यूटर के यूपीएस तक डिस्चार्ज हो गए। इससे आपदा प्रबंधन में लगी टीम को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार सुबह बैकअप लगाया गया। कंट्रोल रूम में मौजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि रविवार से सोमवार दोपहर तक करीब डेढ़ 150 शिकायत पहुंचीं। इसमें सबसे अधिक पेड़ गिरने की शिकायतें आई हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!