BHOPAL NEWS- कंपाउंडर के प्यार में महिला डॉक्टर धोखे का शिकार, FIR दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फिरदौस नगर में रहने वाली 36 वर्षीय महिला डॉक्टर अपने ही कंपाउंडर के प्यार में धोखे का शिकार हो गई। महिला डॉक्टर का समर्पण इतना अधिक था कि धोखे का पता चलते ही डिप्रेशन में आ गई और एक मेडिसिन का ओवरडोज लेकर सुसाइड करने की कोशिश की।

टीला जमालपुरा पुलिस के मुताबिक फिरदौस नगर में रहने वाली 36 साल की महिला ने बताया कि वह यूनानी डॉक्टर है। कांग्रेस नगर में उसका क्लीनिक है। उसने हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा में रहने वाले रिहान अली को कंपाउंडर नियुक्त किया था। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में रेहान अली ने उसे नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया। वह रेहान अली की बातों पर विश्वास करने लगी। फिर उसने शादी के लिए प्रपोज किया और पूरी तरह से विश्वास जीतने के बाद एक दिन मौका पाकर फिजिकल रिलेशन बना लिए।

महिला डॉक्टर ने बताया कि 3 साल तक वह रेहान अली को अपना पति मानती रही और रेहान उसके विश्वास का फायदा उठाता रहा। मार्च 2022 में जब उसने सामाजिक तौर पर शादी करने का दबाव बनाया तो कंपाउंडर ने मना कर दिया। प्यार में मिले इस धोखे के कारण वह डिप्रेशन में चली गई। इसी के चलते बुधवार की रात एक मेडिसिन का ओवरडोज लेकर सुसाइड करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक महिला डॉक्टर सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!