Indian Army bharti raili- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए तारीख घोषित

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए अग्निपथ नीति के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा जबलपुर में 19 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक महिला सैन्य पुलिस रैली आयोजित की जाएगी। 

महिलाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली- हेल्पलाइन एवं डायरेक्ट लिंक

रैली में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थियों का 07 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में दूरभाष क्रमांक 0761-260763 एवं www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सभी बच्चों को कृमिनाशक टेबलेट चलाई जाएगी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से संपूर्ण प्रदेश में 13 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस आयोजित कर अभियान के रूप में एक से 19 वर्षीय बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलवाई जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!