INDORE NEWS- लव मैरिज के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी डेड बॉडी मिली

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के इंदौर में 3 महीने पहले लव मैरिज करने वाली 30 वर्षीय दीपशिखा राठौर की डेड बॉडी उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। उसका पति शुभम शर्मा प्राइवेट जॉब करता है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने क्राईम सीन को सील कर दिया है। 

एसआई महेन्द्र दंडोतिया के मुताबिक आशा नगर में रहने वाली दीपशिखा राठौर उम्र 30 वर्ष की डेड बॉडी उनके घर पर फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से शव को एमवाय पहुंचाया गया। एसआई दंडोतिया के मुताबिक उन्होंने कमरा सील कर दिया है। माैके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है।

ग्वालियर का रहने वाला है शुभम, लव मैरिज की थी

पुलिस के मुताबिक दीपशिखा का पति शुभम शर्मा चार से पांच कैफे सेंटर का मैनेजमेंट संभालता है। काम के दौरान ही उसकी दीप शिखा से पहचान हुई थी। मई 2022 में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। जिसके बाद से दोनों परिवार से अलग रहे थे। शुभम मूलत: ग्वालियर के मुरार का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दीपशिखा का मोबाइल भी जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। 

दहेज मांगने का लगाया आरोप
पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पहले दीप शिखा के परिवार को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग मॉर्चुरी पहुंचे थे। दीप शिखा के रिश्तेदार आरके राठौर ने मामले में दहेज मांगने को लेकर आरोप लगाया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!