INDORE NEWS- नागालैंड से लौटे SAF जवान की पीट- पीटकर हत्या

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में नागालैंड से कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर लौटे जवान की हत्या कर दी गई। उन्होंने इंदौर के भंवरकुआ इलाके में वाइन शॉप के बाहर कुछ लोगों को शराब पीने से रोका था। विवाद के बाद बदमाश फिर लौटे और मारपीट कर सिर में पत्थर मारकर भाग गए। उन्हें घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा है। अभी पूछताछ की जा रही है।

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक निवासी पिपल्याराव पर बदमाशों ने शुक्रवार रात को हमला कर दिया। उन्हें तत्काल पहले निजी अस्पताल फिर एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने वाइन शॉप के बाहर लगे CCTV रिकार्डिंग के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मृतक वाइन शॉप पर सुरक्षाकर्मी था।

पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त की रात को वाइन शॉप के बाहर खड़े होकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर पर अशोक राव ने उन्हें रोका था। यहां वह विवाद करने लगे। इस दौरान वाइन शॉप के मैनेजर और अन्य लोग वहां पहुंचे और बदमाशों को वहां भगा दिया। बाद में युवक शराब पीकर वापस आए ओर अशोक राव के साथ मारपीट करने लगे। अशोक के जमीन पर गिरते ही सिर पर पत्थर मारकर भाग गए। घटना के बाद गार्ड को उपचार के लिये गौरव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं से अगले दिन उन्हें एमवाय भेजा गया था।

अशोक पहले SAF में थे। जहां उनकी नागालैंड में पोस्टिंग थी। कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ है। तब से वे सिक्योरिटी कंपनी में काम करने लगे थे। अशोक के भाई शिवाजी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर्ड हैं। अशोक के परिवार में बेटा चिंटू और दो बेटी हैं। बेटा इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!