INDORE में महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने एक महिला हेड कांस्टेबल को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने महिला आरोपी से जमानत के नाम पर 5 हजार रूपए घूस मांगी थी। हेड कांस्टेबल पन्द्रह सौ पहले ही ले चुकी थी। 

दरअसल, महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह इंदौर के परदेसी पुरा थाने में पदस्थ है। उसने एक महिला आरोपी से जमानत के नाम पर पांच हजार रुपए मांगी थी। वहीं दूसरी किश्त के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने लोकायुक्त ने इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया। आज जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह दूसरी किश्त के रुप में 2 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी, तभी लोकायुक्त की टीम ने वहां दबिश देकर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 
शिकायतकर्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जेठानी से उसका घरेलू विवाद चल रहा है। प्रधान आरक्षक अनीता सिंह ने मेरी और मेरे पति की जमानत के लिए 5 हजार की मांग की। बाद में साढ़े तीन हजार में फाइनल हुआ। कल 1500 रुपए दे चुकी थी। बता दें कि मध्यप्रदेश में आए दिन अफसर-कर्मचारी घूस लेते ट्रैप हो रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });