MP NEWS- कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी, दिग्विजय सिंह का दावा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभारी और विधायकों की मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से कमलनाथ के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां चल रही है, उससे मैं विश्वास से कह सकता हूं कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेंगे और निश्चित तौर पर प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट है। सरकार बनाने के लिए 116 सीटों पर पार्टी के विधायकों का होना जरूरी है। सन 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या भाजपा के विधायकों से ज्यादा थी परंतु कमलनाथ सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!