MP NEWS- पहली बारिश में स्वर्ग सिधार गया अमृत सरोवर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में विकास मीनू दूर बह गया। कई स्थानों पर सिर्फ घोटालों के अवशेष नजर आ रहे हैं। डिंडोरी में बना अमृत सरोवर पहली ही बारिश में स्वर्ग सुधार गया। इसे 1 महीने पहले ही बनाया गया था। जनता से जबरदस्ती टैक्स वसूल कर 3700000 रुपए की रेवड़ी बांटी गई थी। 

संपत्ति का आकलन बाद में करेंगे, पहले जान बचाना है: मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना में पत्रकारों को बताया कि, मैंने विदिशा, गुना और राजगढ़ ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। लगभग 25 गांव पानी में घिरे हुए हैं। बेतवा का जलस्तर अभी स्थिर है। बचाव कार्य लागातार जारी है। एयर फोर्स, NDRF, SDRF, ज़िला प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। संपत्ति के नुकसान का आंकलन हम बाद में करेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जिंदगी बचाना है। 


नर्मदा पुरम में नर्मदा का पानी पुल तक पहुंचा

जबलपुर के बरगी बांध के गेट लगातार खुले होने से होशंगाबाद का नर्मदा पुल डूब जाने की सम्भावना है। मध्यप्रदेश में बारिश में थोड़ी कमी आने से आज राहत है, जनजीवन सामान्य की ओर बढ़ रहा है। फिर भी नदी-नाले उफान पर हैं और मौसम विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!