MP NEWS- रीवा में रिश्वत लेता प्राचार्य गिरफ्तार, सीएम ने कहा बर्खास्त करें

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्राचार्य कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। दावा किया है कि वह ₹25000 रिश्वत ले रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई करें।

लोकायुक्त रीवा में अशोक सिंह बघेल शिक्षक ने शिकायत की थी कि कमलेश तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। अशोक की शिकायत के आधार पर जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की रणनीति बनाई। तय रणनीति के तहत शिक्षक को केमिकल युक्त नोट देकर भेजा गया। जैसे ही उसने ₹25000 प्राचार्य को दिए, सिविल में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त एसपी गोपाल ने बताया कि, शनिवार की दोपहर कमलेश तिवारी (59) प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव को 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!