MP Tribal कई नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश निरस्त - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों में पदस्थ किए गए कई नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट की ओर से सूचना जारी की गई है। 

कार्यालय कलेक्टर(जनजातीय कार्य विभाग) बालाघाट मध्य प्रदेश से जारी ज्ञापन क्रमांक 3036 दिनांक 17 अगस्त 2022 के अनुसार संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर संभाग के आदेश क्रमांक 1854, 1856, 1858, 1868 एवं 1870 दिनांक 16 अगस्त 2022 के अनुसार नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को दी गई नियुक्ति/ पदस्थापना तकनीकी त्रुटि वश नियम अनुसार नहीं पाई जाने से कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के स्तर पर गठित परीक्षण समिति की अनुशंसा के अनुसार माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त की गई है। 

MP Tribal- नियुक्ति निरस्त शिक्षकों की लिस्ट

  1. सुश्री मीनाक्षी मानेश्वर माध्यमिक शिक्षक अंग्रेजी परसवाड़ा।
  2. सुश्री शारदा माता माध्यमिक शिक्षा का अंग्रेजी बैहर। 
  3. सुश्री वृंदा बसंत मेश्राम माध्यमिक शिक्षक अंग्रेजी बिरसा। 
  4. सुश्री ईशा देवी भगत माध्यमिक शिक्षक अंग्रेजी परसवाड़ा। 
  5. सुश्री ज्योति राजपूत माध्यमिक शिक्षक संस्कृत बिरसा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!