मध्य प्रदेश मौसम- राहत की खबर, बादल आगे बढ़ गए, पढ़िए कब लौटेंगे- MP WEATHER REPORT

Bhopal Samachar
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से घिरे मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। समुद्र से आए बादल शिफ्ट हो गए हैं। मध्यप्रदेश का आसमान साफ होता जा रहा है। कई इलाकों में धूप निकलने लगी है। अगले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी। 

बादल गुजरात और राजस्थान की तरफ चले गए

सेटेलाइट से मिले ताजा फोटोग्राफ्स के अनुसार मानसून वाले बादल गुजरात और राजस्थान की तरफ चले गए हैं। गुजरात राज्य के आसमान पर बादलों का घना जमावड़ा दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यदि आप इस सप्ताह गुजरात की तरफ यात्रा करने वाले हैं तो कृपया विचार करें और मौसम को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। 

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश भी जानलेवा हो गई थी

मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिनों में जबरदस्त बारिश हुई है। इसके कारण नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई। निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें पानी में डूब गई और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। हालात यह बने के नदियों का पानी खेतों के अलावा आसपास की बस्तियों में भरने लगा था। पूरा मध्य प्रदेश हाई अलर्ट पर चला गया था। हालात ये थे कि हल्की बारिश भी जानलेवा हो गई थी। मुख्यमंत्री ने सबको अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!