बैंकों में अब परमानेंट कर्मचारी भर्ती नहीं होगी, संविदा नियुक्ति की जाएगी- ROJGAR SAMACHAR

Bhopal Samachar
भारतीय सेना में अग्निवीर को मिले रिस्पांस के बाद सरकारी बैंकों में भी कर्मचारियों की भर्ती की पॉलिसी बदली जा रही है। अब परमानेंट कर्मचारियों की भर्ती नहीं होगी बल्कि संविदा नियुक्ति दी जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तो इसके लिए एक नई कंपनी का गठन कर दिया है। 

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक नई कंपनी शुरू की जा रही है। यह कंपनी एसबीआई के लिए कर्मचारियों को आउट सोर्स करने का काम करेगी। इस कंपनी द्वारा कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति दी जाएगी और सभी कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक में काम करेंगे। यानी कि कर्मचारी काम भारतीय स्टेट बैंक में करेंगे परंतु भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी नहीं होंगे। 

सभी की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी और निर्धारित अवधि के बाद सेवा समाप्त कर दी जाएगी। कर्मचारी को अपने ही पद पर फिर से नियुक्ति के लिए फिर से भर्ती प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई की इस पॉलिसी को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!