भारत मौसम समाचार- 18 राज्यों में मानसून अलर्ट, कहीं मूसलाधार और कहीं भारी वर्षा होगी - IMD WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह इनमें से कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी जिसके कारण लैंडस्लाइडिंग और बाढ़ की स्थिति बनेगी, जबकि कई इलाकों में भारी वर्षा होगी जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो जाएगा। मौसम विभाग ने आम नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है। 

भारत मौसम का पूर्वानुमान- WEATHER FORECAST 10 days

भारत मौसम विज्ञान विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके कारण बाढ़ की घटनाएं भी हो सकती हैं। 

मौसम विशेषज्ञों ने मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए अलर्ट जारी किया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा आज से ही अलर्ट पर हैं। इन राज्यों में लगातार तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइडिंग हो सकती है। मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 6 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। बिहार एवं झारखंड के ऊपरी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!