मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹4500 दुर्गा पूजा बोनस घोषित किया- employees news

Bhopal Samachar
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹4500 दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा आज मुख्यमंत्री द्वारा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री से चर्चा करने के बाद यह घोषणा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन में आवासीय दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य के वित्त मंत्री के साथ चर्चा के बाद मैं घोषणा करती हूं कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं को भी 4500 रुपए दुर्गा पूजा बोनस के रूप में दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम उनके साथ उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश में मई से अब तक का वेतन नहीं मिला, हड़ताल की तैयारी 

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मई 2022 से लेकर अब तक का वेतन नहीं मिला है। राज्य की डेढ़ लाख महिला कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 30 सितंबर तक उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह बड़ा प्रदर्शन करेंगी। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!