Amazing facts in Hindi about Cheetah- चीता के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

Bhopal Samachar
भारत में मुगल शासन काल तक चीता एक ऐसा जानवर था जो काफी बड़ी संख्या में पाया जाता था। कई किसान चीता को पालतू जानवर की तरह अपने पास रखते थे। चीता दूसरे जानवरों से उनके खेतों की रखवाली करता था। फिर अचानक उनकी संख्या कम होने लगी और सन 1952 में भारत सरकार ने चीता को विलुप्त प्राणी घोषित कर दिया। आइए जानते हैं चीता के बारे में कुछ महत्वपूर्ण और आश्चर्यजनक तथ्य:- 

Interesting facts in Hindi about Cheetah

  • भारत से चीता प्राकृतिक रूप से विलुप्त नहीं हुआ बल्कि उसका शिकार करके एशियाटिक चीता की प्रजाति को खत्म कर दिया गया। 
  • भारत में मुगल राजाओं ने चीता को एक हथियार के रूप में प्रयोग किया। हजारों की संख्या में चीता पाले जाते थे और युद्ध के समय दुश्मन की सेना पर छोड़ दिए जाते थे। 
  • भारत में चीता का उपयोग खेल में भी किया गया। कुछ राजाओं ने चीता की दौड़ का आयोजन किया। 
  • भारत में अंग्रेज अधिकारी और राजे रजवाड़े चीता का शिकार उसका मांस खाने के लिए नहीं करते थे बल्कि इसलिए करते थे ताकि वह साबित कर सके कि वह कितने अच्छे निशानेबाज हैं, क्योंकि चीता पृथ्वी पर दौड़ने वाला सबसे तेज प्राणी है। 
  • चीता की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। 
  • मात्र 3 सेकंड में चीता अपनी फुल स्पीड में आ जाता है।
  • एक चीता की लंबाई 1.1 मीटर से 1.4 मीटर तक हो सकती है। 
  • चीते का वजन 34 से 54 Kg तक होता है। 
  • चीता की पूंछ की लंबाई 65 cm से 80 cm तक होती है। 
  • चीते की औसत हाइट 32 इंच होती है।
  • चीता दहाड़ नहीं पाता लेकिन कभी-कभी उसे कुत्ते की तरह भोंकते हुए देखा गया है। 
  • कूनो पालपुर के जंगल में चीता यहां वहां घूमते हुए आसानी से मिल जाते थे। 
  • चीता, इंसानों को पसंद करता है और उन पर हमला नहीं करता। 
  • चीता, घास के मैदानों की रक्षा करता है और उसे नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को खदेड़ देता है। 
  • एशियाटिक चीता अब केवल ईरान में पाए जाते हैं। चीता के एक बच्चे की की बात $10000 यानी 750000 रुपए के आसपास है। 

  • चीता एक ऐसा मांसाहारी प्राणी है जिससे जंगल के दूसरे मांसाहारी प्राणी नफरत करते हैं और उसके बच्चों को मार डालते हैं। 
  • चीता के 70% बच्चे युवावस्था से पहले ही मारे जाते हैं। 
  • चीता, 7 मीटर लंबी छलांग लगा सकता है। 
  • इस हिसाब से चीता 100 मीटर की दूरी मात्र 16 कदम में पूरी कर सकता है।
  • चीता, पहले हमले में ही शिकार करता है यदि कोई जानवर पहले हमले से बच गया तो फिर चीता उसे छोड़ देता है। 
  • नर चीता समूह में रहना पसंद करते हैं लेकिन मादा चीता अकेले रहना पसंद करती है। 
  • चीता की रीड की हड्डी एक स्प्रिंग की तरह काम करती है। यही कारण है कि वह आम जानवरों से दोगुनी स्पीड से आगे बढ़ता है। 
  • चीता का मुंह हवा को काटने और चीता की पूछ तेज गति से दौड़ते समय अचानक मुड़ने में मदद करती है। 
  • दिन के समय चीता की नजर बहुत तेज होती है और ये 5 किलोमीटर दूर तक देख सकता है। लेकिन रात में चीता की नजर कमजोर होती है। 
  • चीता पेड़ पर नहीं चढ़ पाते हैं।
  • चीता हर रोज पानी नहीं पीता। 3-4 दिन में एक बार पानी पीता है।
  • चीता एक बार में 2.5 से 3.5 किलो माँस खाता है। 
  • चीता का पसंदीदा खाना हिरण, खरगोश, चिड़िया और इम्पाला है। 
  • चीता को पानी पसंद नहीं होता लेकिन जरूरत पड़ने पर नदी में तैर लेते हैं। 
  • चीता को इंग्लिश में Cheetah कहा जाता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!