BHOPAL के बीटेक छात्र की INDORE में हत्या, दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने गया था

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भोपाल के सत्य साईं कॉलेज से बीटेक फाइनल ईयर के छात्र की इंदौर के एक पेट्रोल पंप पर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए भोपाल से इंदौर गया था

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप बदमाशों ने भोपाल से आए इंजीनियरिंग स्टूडेंट गौरव डोले (25) को चाकू मारकर हत्या कर दी। अधिक खून बहने और समय पर खून नहीं मिलने से तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। वह दोस्त के साथ घूम रहा था तब बदमाशों से पेट्रोल भरवाने की बात पर विवाद हो गया। इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 3 बजे की है। मौत सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है।

दोस्त मयंक ने बताया कि शुक्रवार को मेरा जन्मदिन था। भोपाल में पढ़ रहा गौरव रूपेश डोले जन्मदिन मनाने के साथ ही चतुर्दशी की झांकी देखने के लिए इंदौर आया था। रात को दोनों ने पार्टी की। इसके बाद सराफा घूमने के लिए निकले थे। वापस आते समय सयाजी पेट्रोल पंप पर जल्दी पेट्रोल भरवाने की बात पर पीछे खड़े व्यक्ति से विवाद हो गया। वे बदमाश निकले। इन बाइक सवार बदमाशों ने गौरव को चाकू मार दिए। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई।

मयंक ने बताया कि गौरव (25) पुत्र रमेश भोपाल में सत्य साईं कॉलेज से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त के पास इंदौर आया था। वह मूल रूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला था और उसके पिता सीआरपीएफ में पदस्थ हैं। वहीं छोटा भाई तुषार नोएडा में पढ़ाई कर रहा है।

विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच पेट्रोल पंप पर ही मारपीट शुरु हो गई। मारपीट के दौरान बदमाश ने चाकू निकालकर गौरव को मार दिया। चाकू के दो वार गौरव पर किए। इस हादसे में गौरव का अत्यधिक खून बह गया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद रात में करीब 4 घंटे तक वह ब्लड के लिए परेशान होते रहे गौरव को ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। अस्पताल से लेकर कहीं भी ब्लड नहीं मिल पाया।

पेट्रोल पंप पर पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट किया तो पकड़े गए

विजय नगर पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक जिन बदमाशों ने गौरव को चाकू मारे सीसीटीवी में उनका बाइक नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने पेट्रोल पंप पर पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने यहां से अकाउंट की डिटेल लेकर बैंक से संपर्क किया। बैंक से बदमाशों का पता और मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने बाणगंगा और परदेसीपुरा से एक बदमाश को हिरासत में लिया है। इनमें से एक का नाम पुलकित बताया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!