GWALIOR NEWS- आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती घोटाला, सब इंजीनियर सस्पेंड

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती घोटाला सामने आया है। निगम कमिश्नर ने सब इंजीनियर विष्णु पाल को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से 31 लोगों को नगर निगम में नौकरी दे दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर निगम ग्वालियर के एक कर्मचारी विशाल जाटव को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया। नगर निगम की बैठक में बताया गया था कि विशाल जाटव ने बिना अनुमति के रिश्वत लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की है। इसके बाद विशाल जाटव को सस्पेंड किया गया और मामले की जांच शुरू हुई। 

बैठक के दौरान ही यह भी बताया गया था कि इस प्रक्रिया में विशाल जाटव अकेले नहीं है। उनके पीछे कोई अधिकारी भी है। इस मामले में निगम कमिश्नर में सब इंजीनियर विष्णु पाल को सस्पेंड कर दिया है। उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। कुल मिलाकर ग्वालियर नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती घोटाले का खुलासा हो चुका है। अब देखना यह है कि इस मामले में कब और किस प्रकार का न्याय होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!