INDORE NEWS- कलेक्टर के लॉकडाउन से 15 गांव की पब्लिक परेशान, 70 लाख का नुकसान

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर वासियों का पसंदीदा पर्यटक स्थल पातालपानी एवं अन्य कलेक्टर ने लॉक डाउन कर दिया। इसके कारण पर्यटक तो निराश हुई लेकिन पातालपानी से संबंधित 15 गांव की पब्लिक भी परेशान हो गई। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 300 से ज्यादा ग्रामीणों का ₹7000000 का नुकसान हुआ है। 

मौसम विभाग ने 2 दिन कहा था, कलेक्टर ने 15 दिन बंद कर दिया

कभी लोग प्रशासनिक लापरवाही से नाराज होते हैं तो कभी प्रशासन की सतर्कता से परेशान हो जाती। जनता चाहती है कि चीजें कैलकुलेटिव होनी चाहिए। पिछले दिनों मौसम विभाग ने 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया था। कलेक्टर ने बारिश से प्रभावित होने वाले सभी पर्यटक स्थल 15 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया। लोगों का कहना है कि यह अन्याय पूर्ण है। 

पर्यटक स्थलों को लॉकडाउन कर देने के कारण पुलिस ने इनके रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया। वह अपने घर से सीधे रास्ते आना जाना नहीं कर पा रहे। यदि कोई बैरिकेट्ड पार करेगा तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह मौसम पर्यटन का है। मौसम विभाग ने 2 दिन की चेतावनी दी थी, कलेक्टर 4 दिन लॉक डाउन कर देते। 15 दिन का क्या औचित्य था। इन क्षेत्रों में पर्यटन से जुड़े तीन सौ से ज्यादा ग्रामीणों का ₹7000000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!